मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भारतीय वायुसेना में -कैरियर जागरूकता कार्यक्रम

अग्निवीरवायु एवं अधिकारी पदों पर भर्ती से किया अवगत

मुख्य बिंदु
  • 5 वायुसेना चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैनसी माहेश्वरी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कैरियर जागरूकता एवं भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • यह आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धूणीमाता डबोक एयरपोर्ट के पास और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबोक गांव में किया गया।
  • जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
  • कार्यक्रम में वायुसेना चयन केंद्र से आये विशेषज्ञ जूनियर वारंट अफसर ए एम मुथू एवं अंकित ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी।
  • इस दौरान शैक्षणिक योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की गई तथा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।
  • कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना में अग्निवीर एवं अधिकारी पदों पर भर्ती की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
WAf𝕏TGin🖨
भारतीय वायुसेना में -कैरियर जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। 5 वायुसेना चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैनसी माहेश्वरी के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कैरियर जागरूकता एवं भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धूणीमाता डबोक एयरपोर्ट के पास और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबोक गांव में किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में वायुसेना चयन केंद्र से आये विशेषज्ञ जूनियर वारंट अफसर ए एम मुथू एवं अंकित ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी।

इस दौरान शैक्षणिक योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की गई तथा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना में अग्निवीर एवं अधिकारी पदों पर भर्ती की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हों, भर्ती पोर्टल ीजजचेरूध्ध्पंतिमबतनपजउमदजण्मकबपसण्बवण्पदध् पर आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

साथ ही बताया गया कि एनसीसी ए, बी एवं सी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर कैडेट्स को वायुसेना भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते हैं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों में भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के प्रति उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के पालन, विद्यार्थी जीवन के दायित्वों तथा माता-पिता, शिक्षकों एवं देश-समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी के दौरान सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया।