उदयपुर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक महिला एवं पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर्स लेक्रोज प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश करने हेतु लेक्रोज टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई।लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी के अनुसार भारतीय टीम चिफ डे मिशन सौरभ वेताल, दल प्रबंधक इमरान लारी, पुरुष मैनेजर सज्जाद खान प्रशिक्षक राजपाल, महिला टीम मैनेजर शकील खान प्रशिक्षक नीरज बत्रा, फिजियो मयंक शर्मा सहित 12 महिला व 12 पुरुष खिलाड़ी सम्मिलित हैं।
भारतीय टीम को लेक्रोज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों सहित उत्तर प्रदेश लेक्रोज संघ के विनोद बंसल, राजेश शर्मा, हिमांशु सिंहा, छत्तीसगढ़ के देवावतार चौधरी, शारदा वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सत्यकी बनर्जी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने समारोह पूर्वक शुभकामनाएं देकर बस द्वारा दिल्ली रवाना किया जहां से वे हवाई मार्ग से मलेशिया होते हुए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे।
भारतीय टीम में देशभर से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों में राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी महिला वर्ग में सुनीता मीणा, डाली गमेती, यशिष्ठा बत्रा, जुला कुमारी गुर्जर, मीरा कुमारी दौजा, यशोदा गमेती, जान्हवी राठौड़ व रोशनी बोस तथा पुरुष वर्ग में मोहनलाल गमेती, निशान्त नागदा, खुमाराम गमेती व नारायण लाल गमेती भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं जिन्हें लेक्रोज प्रवर्तक क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उपायुक्त कृष्णपाल सिंह चौहान, महावीर खराड़ी, अमृता दाधीच, वित्त पोषक राजस्थान माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड के अध्यक्ष डॉक्टर पी रमेश, कीर्ति राठौर, बी एस पत्राबत, भावना शर्मा, राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, सह सचिव महेंद्र सिंह नाथूराम जाट उदयपुर जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की ।
