मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

हिरण मगरी के घर में मिला दुर्लभ सफेद कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू

उदयपुर, हिरण मगरी सेक्टर-11 में एक घर के अंदर सांप होने की सूचना मिलने पर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के संभागीय अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।

WAf𝕏TGin🖨
हिरण मगरी के घर में मिला दुर्लभ सफेद कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू
1 / 2


उदयपुर,  हिरण मगरी सेक्टर-11 में एक घर के अंदर सांप होने की सूचना मिलने पर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के संभागीय अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। घर के एक कमरे में अलमारी के नीचे कोबरा सांप का बच्चा छिपा हुआ था। अलमारी हटाने पर सफेद रंग का सांप दिखाई दिया, जिसे डॉ. चौहान ने सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया।

डॉ. चमन सिंह चौहान ने बताया कि आमतौर पर कोबरा काले या गहरे रंग में दिखाई देता है, लेकिन हजारों सांपों में कभी-कभार सफेद रंग के सांप भी पाए जाते हैं। सांपों में रंग का यह बदलाव आनुवंशिक कारणों से हो सकता है। शरीर में मेलानिन (Melanin) पिगमेंट की कमी होने पर त्वचा और शल्कों का प्राकृतिक रंग प्रभावित होता है।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप पूरी तरह एल्बिनो नहीं था। इसकी आंखों का रंग काला था, जबकि पूर्ण एल्बिनो सांपों में आंखें सामान्यतः लाल या भूरी दिखाई दे सकती हैं। ऐसे असामान्य रंग वाले सांप बेहद दुर्लभ माने जाते हैं।

डॉ. चौहान ने बताया कि सफेद रंग के कारण ऐसे सांप शिकारी पक्षियों को आसानी से दिखाई दे सकते हैं, जिसके कारण जंगल में इनके लिए जीवित रहना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

सर्प रेस्क्यू के लिए 9828058158 या 7737470311 पर संपर्क किया जा सकता है।