उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन (IHRSo) की ओर से पिन्टु साहू को उदयपुर संभाग उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।नियुक्ति पत्र के अनुसार पिन्टु साहू संगठन के माध्यम से मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, शोषण एवं अन्याय से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे।पिन्टु साहू ने नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकारों की रक्षा एवं जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर समाज एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
