मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

बारिश में सफर होगा ज्यादा सुरक्षित

नई दिल्ली, : सड़क पर सुरक्षित और आरामदायक सफर हर वाहन चालक की पहली जरूरत होती है। खासकर बारिश के मौसम में अच्छे टायर दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं।

WAf𝕏TGin🖨
बारिश में सफर होगा ज्यादा सुरक्षित

नई दिल्ली, : सड़क पर सुरक्षित और आरामदायक सफर हर वाहन चालक की पहली जरूरत होती है। खासकर बारिश के मौसम में अच्छे टायर दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, मिशलिन ने भारत में अपना नया प्रीमियम टायर मिशलिन प्रिमसी 5 लॉन्च किया है। यह भारत में बना मिशलिन का पहला पैसेंजर कार टायर है, जिसे सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी के मुताबिक, मिशलिन प्रिमसी 5 गीली सड़कों पर बेहतर पकड़ और ज्यादा सुरक्षा देता है। नए टायर की स्थिति में यह गीली सड़क पर ब्रेक लगाने की दूरी 8 मीटर तक कम कर सकता है। साथ ही, पिछले मॉडल की तुलना में यह 8% ज्यादा चलता है और सफर को 9% अधिक आरामदायक बनाता है। यह टायर पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सभी तरह की कारों के लिए उपयुक्त है।

मिशलिन इंडिया के प्रबंध निदेशक शांतनु देशपांडे ने कहा, "भारत में प्रीमियम कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राहकों को सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतरीन गुणवत्ता वाला टायर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। भारत में बना मिशलिन प्रिमसी 5 इसी दिशा में एक अहम कदम है।"

उन्होंने बताया कि भारत मिशलिन के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क के साथ-साथ विनिर्माण क्षमता का भी लगातार विस्तार कर रही है। मिशलिन प्रिमसी 5 को अगस्त 2026 से देशभर के मिशलिन टायर्स एंड सर्विसेज सेंटर और 800 से ज्यादा अधिकृत डीलरों के यहाँ खरीदा जा सकेगा।