मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कठिन लक्ष्य: चुनौतियां एवं प्रेरणाएं’ विषय पर व्याख्यान आयोजित

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्म प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में ‘कठिन लक्ष्य

WAf𝕏TGin✉🖨
कठिन लक्ष्य: चुनौतियां एवं प्रेरणाएं’ विषय पर व्याख्यान आयोजित

उदयपुर । राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्म प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में ‘कठिन लक्ष्य: चुनौतियां एवं प्रेरणाएं’ विषयक वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य की प्रथम सिवेलियन महिला पर्वतारोही डॉ. मनस्वी अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने पर्वतारोहण के दौरान सामने आई कठिनाइयों एवं बाधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही छात्राओं को जीवन में कठिन लक्ष्यों का निर्धारण कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने छात्राओं की शिक्षा एवं साहस पर बल दिया।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. अनामिका सिंघवी ने विषय प्रवर्तन के साथ अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर प्रो. बिंदु कटारिया, डॉ. वैशाली देवपुरा, डॉ. रेणुका वर्मा, डॉ. नरेन्द्र शेखावत एवं नरपत दान सहित सौ से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ भी किया गया। यह शिविर स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से संचालित होगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अदिति राठौड़ ने किया।