उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव चैप्टर की ओर से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा।
यह विजिट बीसीआई उत्सव की मेंबर एवं होस्ट शिखा बहल के वर्कप्लेस पर होगी। यह कार्यक्रम शनिवार को शाम 5:30 बजे से श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक, संगीत नाट्य निकेतन, जे-1 रोड, भूपालपुरा, उदयपुर में आयोजित होगा।
इस विजिट के जरिए बिजनेस नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और म्यूजिकल एक्सपीरियंस को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मेंबर्स को बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और म्यूजिक की दुनिया को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट का मुख्य उद्देश्य मेंबर्स को एक-दूसरे के बिजनेस और वर्किंग स्टाइल को समझने का अवसर देना है। ऐसे प्रोग्राम्स से आपसी कनेक्शन मजबूत होते हैं और नए बिजनेस रेफरल्स एवं कोलैबोरेशन की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।
बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि बीसीआई उत्सव के माध्यम से मेंबर्स को नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर मिलते हैं। श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की यह विजिट मेंबर्स के लिए एक अलग और क्रिएटिव एक्सपीरियंस साबित होगी, जहां बिजनेस के साथ म्यूजिक की दुनिया को भी करीब से जानने का मौका मिलेगा।
बीसीआई उत्सव के जनरल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की एक महत्वपूर्ण एक्टिविटी है। इसके माध्यम से मेंबर्स एक-दूसरे के बिजनेस को समझते हैं, अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हैं और आपसी सहयोग से बिजनेस ग्रोथ की नई संभावनाएं तलाशते हैं।
बीसीआई उत्सव की मेंबर एवं कार्यक्रम की होस्ट शिखा बहल ने बताया कि श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के अंतर्गत वोकल और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की ट्रेनिंग दी जाती है।
यहां स्टूडेंट्स को भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को सीखने और अपनी म्यूजिकल स्किल्स को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।
इस वर्कप्लेस विजिट के दौरान मेंबर्स को म्यूजिक इंस्टीट्यूट की एक्टिविटीज, म्यूजिक एजुकेशन और इंडियन क्लासिकल वोकल एवं इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक के बारे में जानकारी मिलेगी।
