उदयपुर। लायंस क्लब अशोका की ओर से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1, प्रतापनगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम एवं जामुन के 20 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के इको क्लब एवं एनसीसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण में सहयोग किया।लायंस क्लब अशोका के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की निरंतर जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में क्लब की ओर से लायन श्रीचन्द खथूरिया, लायन समीर रोहिड़ा, लायन मनीष जैन, लायन नीलेश डोडेजा एवं लायन त्रिभुवन सिंह राव उपस्थित रहे।
वहीं लियो क्लब उदयपुर युवा अशोका की सदस्य लियो कीर्ति शाह ने भी सहभागिता की।विद्यार्थियों की असेंबली को संबोधित करते हुए क्लब के उपाध्यक्ष लायन श्रीचन्द खथूरिया ने क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों को अपने परिवार एवं समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।विद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर सिंह ने कहा कि विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी लगाए गए पौधों की पूरी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करेंगे।
उन्होंने लायंस क्लब के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उप प्राचार्य अब्दुल हसीब खान, अध्यापक मोइजुर रहमान खान, इको क्लब प्रभारी द्वारिकाप्रसाद धनेरा एवं अनुराग सिहरा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
