मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत ‘वेस्ट से बेस्ट’ कार्यशाला आयोजित

पुराने अखबारों और बेकार कागजों से बनाईं आकर्षक मिनी डायरियां

मुख्य बिंदु
  • भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (An.
  • ), पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर की ओर से स्वच्छता अभियान 6.
  • 0 के अंतर्गत ‘वेस्ट से बेस्ट’ श्रृंखला में लघु एवं सूक्ष्म कला पर आधारित रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • कार्यशाला में प्रसिद्ध कलाकार डॉ.
  • चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने कर्मचारियों को पुराने समाचार पत्रों एवं अनुपयोगी कागजों से आकर्षक मिनी डायरियां बनाने का प्रशिक्षण दिया।
  • चित्तौड़ा को Genius Book of Records द्वारा “The Genius of Miniature & Micro Art” की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
WAf𝕏TGin✉🖨
स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत ‘वेस्ट से बेस्ट’ कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण (An.S.I.), पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर की ओर से स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘वेस्ट से बेस्ट’ श्रृंखला में लघु एवं सूक्ष्म कला पर आधारित रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रसिद्ध कलाकार डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने कर्मचारियों को पुराने समाचार पत्रों एवं अनुपयोगी कागजों से आकर्षक मिनी डायरियां बनाने का प्रशिक्षण दिया। डॉ. चित्तौड़ा को Genius Book of Records द्वारा “The Genius of Miniature & Micro Art” की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बेकार कागजों का पुनः उपयोग करते हुए सुंदर एवं उपयोगी मिनी डायरियां तैयार कीं।

इस अवसर पर डॉ. चित्तौड़ा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को दर्शाती एक विशेष स्क्रॉल भी तैयार की गई, जिसका कर्मचारियों ने अवलोकन किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित करना, रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस गतिविधि के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं को भी उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जा सकता है।