मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

फतेहसागर झील पर 10 दिवसीय एनसीसी सेलिंग एक्सपीडिशन का आगाज

6 नवंबर तक चलेगा शिविर

मुख्य बिंदु
  • एनसीसी निदेशालय राजस्थान (जयपुर) एवं एनसीसी समूह मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा फतेहसागर झील पर 10 दिवसीय ‘सेलिंग एक्सपीडिशन 2026’ का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो 6 नवंबर तक जारी रहेगा।
  • शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट एवं 1 राज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा के उद्घाटन संबोधन के साथ हुआ।
  • इसके पश्चात 3 राज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर तरुण कौशल ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपीडिशन को रवाना किया।
  • शिविर का सफल संचालन 2 राज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर जियो मैथ्यू के कुशल मार्गदर्शन में बतौर प्रशिक्षण अधिकारी (ट्रेनिंग ऑफिसर) एवं मेंटर किया जा रहा है।
  • शिविर में जयपुर, अजमेर और उदयपुर के कुल 110 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
  • एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में परस्पर बंधुत्व (कॉमरेडशिप), अनुशासन, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
WAf𝕏TGin✉🖨
फतेहसागर झील पर 10 दिवसीय एनसीसी सेलिंग एक्सपीडिशन का आगाज

उदयपुर। एनसीसी निदेशालय राजस्थान (जयपुर) एवं एनसीसी समूह मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी द्वारा फतेहसागर झील पर 10 दिवसीय ‘सेलिंग एक्सपीडिशन 2026’ का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो 6 नवंबर तक जारी रहेगा।शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट एवं 1 राज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा के उद्घाटन संबोधन के साथ हुआ।

इसके पश्चात 3 राज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर तरुण कौशल ने हरी झंडी दिखाकर एक्सपीडिशन को रवाना किया।

शिविर का सफल संचालन 2 राज के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर जियो मैथ्यू के कुशल मार्गदर्शन में बतौर प्रशिक्षण अधिकारी (ट्रेनिंग ऑफिसर) एवं मेंटर किया जा रहा है।शिविर में जयपुर, अजमेर और उदयपुर के कुल 110 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में परस्पर बंधुत्व (कॉमरेडशिप), अनुशासन, साहस और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

इसके साथ ही कैडेट्स को फतेहसागर झील के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र और आस-पास के पर्यावरण को समझने व उसके संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

जल सुरक्षा और नौकायन के व्यावहारिक प्रशिक्षण के अलावा, कैडेट्स के बौद्धिक व सामाजिक सशक्तीकरण के लिए शिविर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर 10 घंटे का विशेष कैप्सूल कोर्स आयोजित किया जा रहा है।

इसके साथ ही कैडेट्स को सामाजिक रूप से सजग बनाने हेतु जेंडर संवेदनशीलता, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण और पॉक्सो अधिनियम पर विशेष प्रशिक्षण सत्र भी संचालित किए जा रहे हैं।