मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

औदीच्य प्रीमियर लीग का छठा संस्करण 27 नवंबर से, प्रतीक शुक्ला बने आयोजन संयोजक

उदयपुर। सहस्त्र औदीच्य समाज, उदयपुर के वार्षिक खेल महोत्सव औदीच्य प्रीमियर लीग (एपीएल) के छठे संस्करण का आयोजन 27 से 29 नवंबर 2026 तक

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। सहस्त्र औदीच्य समाज, उदयपुर के वार्षिक खेल महोत्सव औदीच्य प्रीमियर लीग (एपीएल) के छठे संस्करण का आयोजन 27 से 29 नवंबर 2026 तक महाराणा प्रताप क्रिकेट स्टेडियम, खेलगांव, उदयपुर में किया जाएगा। सहस्त्र औदीच्य युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सर्वसम्मति से युवा संगठन के प्रतीक शुक्ला को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।

आयोजन की कार्यकारिणी में केशववल्लभ दवे, राकेश शर्मा, हर्षित दवे, रोनक शुक्ला, श्रेय रावल, आयुष दीक्षित, अभिमन्यु रावल, सिद्धार्थ औदीच्य, दिव्यांश शुक्ला, भावार्थ दवे और हृदय शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं, महिला सदस्यों के रूप में विद्या दीक्षित, मोनिका शुक्ला, दीपिका शर्मा, शुभम, अंशु रावल, हेमकांता दवे और अदिति को मनोनीत किया गया है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की कार्यकारिणी, आदर्श संगठन, युवा संगठन और महिला संगठन का संरक्षक मंडल मार्गदर्शन करेगा। तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव के माध्यम से समाज के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने, आपसी मेलजोल बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।