उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल 31 अक्टूबर, शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आएंगे।
उनके आगमन को लेकर महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह है।महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदयपुर प्रवास के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस दौरान महासभा की भावी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श होगा।उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को शाम 5 बजे महासभा के प्रदेश कार्यालय में उदयपुर जिला कार्यकारिणी एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में समाज के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार और समाजहित के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के संरक्षक सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जाएगा।
साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे समाज के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और महासभा की गतिविधियों को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।
