उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले दीपावली स्नेह मिलन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम शाम 6 बजे से अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होगा। समारोह में संगीत, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप के साथ दीपावली की खुशियां साझा की जाएंगी।
कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि गीतों की महफिल में संस्था के सदस्य ही गायक बनकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह के अंत में स्नेह भोज का आयोजन भी होगा।
सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्था संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ने और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आत्मीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।
दीपावली स्नेह मिलन समारोह सदस्यों को अपनी गायन प्रतिभा प्रस्तुत करने, एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
समारोह को यादगार बनाने के लिए संगीत के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जयेगी ।
गायन हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद ही पंजीकरण मान्य होगा। पहले 30 सदस्यों को ही गीत प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा, इसलिए इच्छुक सदस्य निर्धारित समय सीमा में अपना पंजीकरण करवाएं।
समारोह में लॉटरी के माध्यम से 10 भाग्यशाली सदस्यों को चांदी के उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य आकर्षक मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनसे दीपावली की शाम और भी खास बनेगी। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट स्नेह भोज के साथ होगा। सुरों की मंडली ने सभी सदस्यों से उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आवाज, अपने गीतों और अपनेपन से इस दीपावली स्नेह मिलन को यादगार बनाने का आह्वान किया है।
