मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया स्वागत एवं अभिनंदन

उदयपुर। श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी का नगर निगम में पहुंचकर समाजबंधुओं की

WAf𝕏TGin✉🖨
वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान ने नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का किया स्वागत एवं अभिनंदन

उदयपुर। श्री वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान की ओर से नवनिर्वाचित उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी का नगर निगम में पहुंचकर समाजबंधुओं की उपस्थिति में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वीरवाल ने महापौर पारस सिंघवी को शुभकामनाएं देते हुए समाज की विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा उदयपुर में उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

साथ ही भविष्य में कन्या छात्रावास निर्माण की भी योजना है, जिसके माध्यम से समाज की बालिकाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराकर उनकी उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वीरवाल ने बताया कि संस्थान सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा आने वाले समय में इन गतिविधियों को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर संस्थान के मार्गदर्शक मंडल के दौलतराम दायमा एवं गोविंदराम चौहान, महामंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, राष्ट्रीय जैन कांफ्रेंस के पदाधिकारी लक्ष्मीलाल वीरवाल, कोषाध्यक्ष हितेश वीरवाल, रामसुख, तनसुख, अशोक वीरवाल, दिलखुश बंसीवाल, डॉ. विष्णु बंसीवाल, देवीलाल वीरवाल, राहुल वीरवाल, गीतेश, मनीष, अर्जुन बंसीवाल, संजय वीरवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाज की मातृशक्ति की ओर से शारदा बंसीवाल, सूरज एवं जया वीरवाल सहित अन्य महिलाओं ने भी उपस्थित होकर अभिनंदन किया।

महापौर पारस सिंघवी ने वीरवाल जैन समाज सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया।