श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल की डीआरयूसीसी में सदस्य, समाजसेवी, युवा उधमी सुनील अग्रवाल ने रेलवे की जेडआरयूसीसी में वरिष्ठ पत्रकार भीम शर्मा के मनोनयन पर रेलमंत्री।
श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सुनील अग्रवाल के अनुसार भीम शर्मा इस मनोनयन के लिए पूरी तरह से डिजर्व करते है।
श्री शर्मा रेलवे के मामलों की गहन जानकारी रखते है और उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री निहालचंद के साथ मिलकर इलाके को अनेक ट्रेनों की सौगात दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अग्रवाल के अनुसार उनके मनोनयन के बाद रेल विकास को गति मिलेगी।
