मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रमुख शासन सचिव वित्त जोधपुर में 15 सितंबर को लेंगे समीक्षा बैठक

उदयपुर। प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर जोन के समस्त आबकारी अधिकारियों की बैठक मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को दोपहर एक बजे से ली जाएगी।

WAf𝕏TGin✉🖨

बैठक में वर्तमान नीतिगत प्रावधानों के तहत राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, मदिरा उठाव, बकाया वसूली एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों आदि के तहत समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में जोधपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, समस्त जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य एवं निरोधक दल शामिल होंगे।

उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन प्रदीप सिंह सांगावत ने दी।