मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पशु-पक्षियों के साथ एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने मनाया रक्षाबंधन

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी द्वारा पशु-पक्षियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर किरण भावसार एवं डॉ.

WAf𝕏TGin🖨
पशु-पक्षियों के साथ एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने मनाया रक्षाबंधन
1 / 3

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी द्वारा पशु-पक्षियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर किरण भावसार एवं डॉ. माला मट्ठा मौजूद रहे और पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम, करुणा एवं अपनत्व का संदेश दिया।इस अनूठे आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि रक्षाबंधन केवल इंसानों के बीच रिश्तों और प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह हर उस जीव के प्रति सुरक्षा, संवेदना और अपनत्व का संकल्प लेने का अवसर भी है।डॉ. माला मट्ठा ने कहा कि पशु-पक्षी भी हमारे समाज और प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

वे बोल नहीं सकते, लेकिन दर्द और भावनाओं को महसूस करते हैं।

इसलिए हमारा दायित्व है कि हम उनके साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें और जरूरत के समय उनकी मदद के लिए आगे आएं।किरण भावसार ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आसपास रहने वाले पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और उन्हें परिवार के सदस्य की तरह अपनत्व देंगे।एनिमल प्रोटेक्शन सोसायटी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “पशु-पक्षियों के साथ प्रेम से रहें, उन्हें अपनत्व दें और उनकी रक्षा करें।”इस अवसर पर संस्था की ओर से संदेश दिया गया कि रक्षा का बंधन केवल कलाई पर नहीं, बल्कि दिल में भी होना चाहिए।