मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर के प्रोफेसर डॉ. कमल सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित-डॉ. एन. उडूपा मणिपाल - फार्मेसी टीचर ऑफ एमिनेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित

उदयपुर | उदयपुर एवं समूचे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है कि बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उदयपुर के प्रोफेसर एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के

WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर के प्रोफेसर डॉ. कमल सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित-डॉ. एन. उडूपा मणिपाल - फार्मेसी टीचर ऑफ एमिनेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित

उदयपुर | उदयपुर एवं समूचे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है कि बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उदयपुर के प्रोफेसर एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक, और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डॉ. कमल सिंह राठौड़ को 28वें राष्ट्रीय एप्टीकॉन-2026, रायपुर (छत्तीसगढ़) में प्रतिष्ठित डॉ. एन. उडूपा मणिपाल - फार्मेसी टीचर ऑफ एमिनेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया (APTI) द्वारा डॉ. राठौड़ को प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं 10,000 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान APTI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मिलिंद उमेकर, सचिव डॉ. रमन डांग, प्रो. वंदना पत्रावले, प्रो. दीपेंद्र सिंह, प्रो. मिहिर कर, प्रो. सोहन चितलांगे, प्रो. रोहित, प्रो. अम्बर व्यास एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा देश भर से आए 2000 से अधिक फार्मेसी शिक्षाविदों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

फार्मेसी संकाय के डीन डॉ. युवराज सिंह सारंगदेवोत ने कहा कि "डॉ. राठौड़ की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि समूचे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्हें फार्मेसी व्यवसाय में शिक्षण, अनुसंधान, मार्केटिंग सहित लगभग 30 वर्षों का बहुआयामी अनुभव है और वे इस क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।"

बीएन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. पी.एस. नरूका ने मीडिया को बताया कि "डॉ. राठौड़ इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें प्रो. एम.एल. श्रॉफ अवार्ड, टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड, शिक्षा रत्न, भारत शिक्षा अवार्ड आदि शामिल हैं।

उनका शोध कार्य व्यापक रूप से उद्धृत है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जर्नल्स में 25 से अधिक पुस्तकें और 200 से अधिक शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं।"

इस गौरवमयी उपलब्धि पर बीएन संस्थान प्रबंधन ने भी डॉ. राठौड़ को बधाई दी है। संस्थान के अध्यक्ष कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सचिव डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, प्रबंध निदेशक श्री मोहब्बत सिंह राठौड़, एवं विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट डॉ चेतन सिंह चौहान ने संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

समस्त बीएन परिवार, बेमला गाँव एवं APTI राजस्थान चैप्टर इस उपलब्धि पर गर्वित एवं हर्षित है।