मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ईसीआर समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। उदयपुर डाक मण्डल में मुख्य डाक महाध्यक्ष राजस्थान कर्नल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शाखा डाकघर की ईसीआर समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित की गई।

WAf𝕏TGin✉🖨
ईसीआर समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। उदयपुर डाक मण्डल में मुख्य डाक महाध्यक्ष राजस्थान कर्नल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शाखा डाकघर की ईसीआर समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम में परिमंडल कार्यालय से निरीक्षक (डाक) एमएमयु श्री ताज सिंह ने ईसीआर की जानकारी देते हुए इसे अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रवधर अधीक्षक अक्षय गाडेकर ने मुख्य डाक महाध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।कार्यशाला के मुख्य सत्र में मुख्य डाक महाध्यक्ष द्वारा कम ईसीआर वाले शाखा डाकघरों के बीपीएम से सीधे संवाद कर उनके ईसीआर की स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान संबंधितों ने ईसीआर में सुधार लाने, कार्य निष्पादन को बेहतर बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, मुख्य डाक महाध्यक्ष द्वारा सभी को अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के आकलन का तरीका बताया गया तथा बताया गया कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन से कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।

कार्यशाला का उद्देश्य ईसीआर में सुधार करना तथा उनके प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

मंच का संचालन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, उदयपुर उमेश निमावत ने किया।कार्यक्रम में तिलकेश चंद्र शर्मा, सहायक अधीक्षक डाक, मध्य उपमंडल; अनिल चौहान, सहायक अधीक्षक डाक, उत्तर उपमंडल; ऐश्वर्य भटनागर, निरीक्षक (डाक), दक्षिण उपमंडल; मनीष परमार, निरीक्षक (डाक), सलूंबर उपमंडल एवं मंडल कार्यालय से अंकित कोठारी, निरीक्षक डाक (जन परिवाद) उदयपुर मंडल, दीपक मेघवाल एवं विजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त उदयपुर मण्डल के समस्त उपमंडलीय डाक सहायक एवं डाक अधिदर्शक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा डाकपाल को पुरस्कार वितरण एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

अंत में तिलकेश चंद्र शर्मा, सहायक अधीक्षक, मध्य उपमंडल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।