मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भारत विकास परिषद, उदयपुर नगर द्वारा बालिका गौरव सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन

उदयपुर। भारत विकास परिषद, उदयपुर नगर द्वारा बालिका गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि

उदयपुर। भारत विकास परिषद, उदयपुर नगर द्वारा बालिका गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
भारत विकास परिषद, उदयपुर नगर द्वारा बालिका गौरव सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन

उदयपुर। भारत विकास परिषद, उदयपुर नगर द्वारा बालिका गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विद्यापीठ की कुलगुरु डॉ. मंजू मांडोत उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अलका अग्रवाल एवं डॉ. संतोष गोधा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. जय राज आचार्य ने की। हुई तथा क्षेत्रीय संयोजक (संपर्क) श्री संजीव भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ मंजू मांडोत ने कहा कि आज महिलाएं अपने प्रतिभा एवं परिश्रम के बलबूते पर समाज जीवन के प्रत्यक्ष क्षेत्र में नई कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं उदयपुर नगर में कंप्यूटर साइंस की प्रथम विद्या वाचस्पति बनी, जब कोई इस क्षेत्र में आने की सोचता भी नहीं था।

उन्होंने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए आह्वान किया कि वे छोटे नहीं बल्कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम भी करें *किंतु साथ ही हमारी संस्कृति, हमारे घर परिवार के प्रति हमारे उत्तरदायित्व को भी ना भूलें।* भारत विकास परिषद के उदयपुर नगर समन्वयक व कार्यक्रम संयोजक रमन कुमार सूद द्वारा सभी सम्मानित की गई 35 बालिकाओं के परिचय के मध्य उन्हें मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों एवं विभिन्न शाखों के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

इन बालिकाओं ने कला, साहस (पर्वतारोहण) के क्षेत्र के साथ-साथ क्रिकेट, जूडो, तैराकी एवम् लैक्रॉस इत्यादि खेलों में अंतरराज्यीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर एवं राजस्थान का नाम रोशन किया।

विशेष रूप से इनमें उदयपुर की *पहली महिला फाइटर प्लेन चालक के रूप में वायु सेना में चयनित फ्लाइंग ऑफिसर खुशी गंभीर और सेना में थर्ड रैंक लेकर लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होने वाली श्रेया बेंजामिन और फिल्म नायिका-गायिका-नर्तकी शिवानी पालीवाल की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।* समारोह में भारत विकास परिषद के प्रांतीय एवं उदयपुर नगर की सभी शाखाओं के दायित्वधारी उपस्थित रहे जिनमें श्री संतोष जैन, श्री मगेंद्र शर्मा, शरद मंत्री, रंजीत लाल जैन, शोभा लाल दशोरा, प्रो. भूपेंद्र व्यास, नरेंद्र सिसोदिया, एडवोकेट संजय मेहता, डॉ नागेंद्र शर्मा, डॉ.पी सी जैन, हंसमुख जैन, सुरेश जागेटिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य और नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के साथ डॉ अलका अग्रवाल ने अपनी अर्वाचीन भारतीय संस्कृति की संवाहिका रहते हुए उनके सशक्त बनने की कामना की।

*सूद ने बताया कि परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं उदयपुर में जल संरक्षण अभियान के सशक्त हस्ताक्षर डॉक्टर पी सी जैन के अनुरोध पर डॉ. मंजू मांडोत ने भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा की मानद सदस्यता भी ग्रहण की।