मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अग्रसेन जयंती महोत्सव में रविवार, 4 अक्टूबर को सजेगा प्रतियोगिताओं का रंग

कैरम, शतरंज से लेकर कविता, डिजिटल कार्टून और रील निर्माण प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति, उदयपुर की ओर से भगवान श्री अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती महोत्सव के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को अग्रवाल सार्वजनिक धर्मशाला, सेक्टर-11, हिरण मगरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव की शुरुआत 13 सितंबर को पिकनिक एवं वन विहार कार्यक्रम से हुई थी।समाज अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कैरम प्रतियोगिता से होगी।

युवा मंडल की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में एकल और युगल श्रेणी में होगी।

साथ ही शतरंज प्रतियोगिता भी दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी।वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि महिला समिति की ओर से कक्षा 2 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग हिंदी कविता प्रतियोगिता होगी।

बाल एवं युवा वर्ग के लिए पहली बार डिजिटल कार्टून निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘प्रकृति एवं पर्यावरण’ तथा कक्षा 9 से 12 के लिए ‘पारिवारिक मूल्य एवं नैतिकता’ विषय पर रील निर्माण प्रतियोगिता होगी।समाज सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 200 से अधिक अग्रवाल बंधु एवं मातृशक्ति भाग लेंगे।

दोपहर 2 बजे विवाहित महिलाओं के लिए लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। भोजन प्रसाद के बाद दोपहर 3 बजे बंपर हाउजी का आयोजन किया जाएगा।