मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई एजुकेशन एवं बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन कल

मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम, बिजनेस सर्विसेज और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की वर्किंग को करीब से जानेंगे बीसीआई सदस्य

WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई एजुकेशन एवं बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन कल

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की ओर से कल 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बीसीआई एजुकेशन की मेंबर एवं होस्ट सुरभी खत्री के वर्कप्लेस लॉरेट हाई स्कूल, हिरण मगरी, सेक्टर 4, उदयपुर में वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट भी 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे बीसीआई पिनेकल के मेंबर एवं होस्ट प्रकाश हाड़ा के वर्कप्लेस पी. आर. इन्फोटेक, इंद्रप्रस्थ टावर, दिल्ली गेट, उदयपुर में आयोजित होगी।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के बिजनेस और कार्यक्षेत्र को करीब से समझने का अवसर प्रदान करना है। इससे नॉलेज शेयरिंग, आपसी सहयोग, बिजनेस नेटवर्किंग और नए बिजनेस अवसरों को बढ़ावा मिलता है।

बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन एजुकेशन सेक्टर से जुड़े अनुभवों को साझा करने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स के बीच आपसी सहयोग की संभावनाएं विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

बीसीआई एजुकेशन की मेंबर एवं होस्ट सुरभी खत्री ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान वे सदस्यों को लॉरेट हाई स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम, स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं और स्कूल की वर्किंग प्रोसेस से अवगत कराएंगी।

बीसीआई पिनेकल के प्रेसिडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट सदस्यों के बीच प्रोफेशनल रिलेशनशिप मजबूत करने, नॉलेज शेयरिंग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बीसीआई पिनेकल के मेंबर एवं होस्ट प्रकाश हाड़ा ने बताया कि इस विजिट के दौरान वे सदस्यों को पी. आर. इन्फोटेक की विभिन्न आईटी सर्विसेज, टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और वर्किंग प्रोसेस के बारे में जानकारी देंगे।