मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर से बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था कल होगा रवाना

उदयपुर। बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए उदयपुर से युवाओं का जत्था कल रवाना होगा। यह जत्था बजरंग दल सहसंयोजक पंकज गुजर के नेतृत्व में यात्रा के लिए रवाना होगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

बजरंग दल संयोजक अजय सालवी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा हर वर्ष बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक एवं साहसिक यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों और जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेते हैं।

यात्रा के लिए रवाना होने वाले जत्थे को विहिप विभाग मंत्री कृष्ण गोपाल, महानगर उपाध्यक्ष विनोद चित्तौड़ा और महानगर मंत्री आकाश सोनी ने उपरणा एवं श्रीफल भेंट कर रवाना किया।

बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में देशभर से श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता भाग लेते हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ युवाओं में साहस, अनुशासन और सामाजिक समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है।