मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पूर्ण सतर्कता और गंभीरता से करें मतगणना दायित्वों का निर्वहन

मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण

मुख्य बिंदु
  • नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत मतगणना कार्य को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शनिवार को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी नगर निकायों से जुड़े रिटर्निंग अधिकारियों एवं गणना कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
  • प्रशिक्षण के दौरान एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़, सह प्रभारी डॉ.
  • महामाया प्रसाद चौबीसा सहित संबंधित अधिकारियों ने कार्मिकों को उनके दायित्वों और मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
  • कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्य संपादित करने, प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
पूर्ण सतर्कता और गंभीरता से करें मतगणना दायित्वों का निर्वहन

उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत मतगणना कार्य को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण शनिवार को सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी नगर निकायों से जुड़े रिटर्निंग अधिकारियों एवं गणना कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।प्रशिक्षण के दौरान एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़, सह प्रभारी डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा सहित संबंधित अधिकारियों ने कार्मिकों को उनके दायित्वों और मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतगणना कार्य संपादित करने, प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।

ऐसे में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतगणना के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखते हुए निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन किया जाना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है, ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।