मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर की पर्यटन संस्थाओं का अहमदाबाद में सम्मान

अहमदाबाद में आयोजित गुजरात ट्रैवल फेस्ट (GTF) के समापन समारोह में राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर 2026 (RTTF) उदयपुर के सफल आयोजन में सहयोग एवं

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर की पर्यटन संस्थाओं का अहमदाबाद में सम्मान

अहमदाबाद में आयोजित गुजरात ट्रैवल फेस्ट (GTF) के समापन समारोह में राजस्थान ट्रैवल ट्रेड फेयर 2026 (RTTF) उदयपुर के सफल आयोजन में सहयोग एवं पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन तथा यूनाइटेड होटेलियर्स को आयोजक कमल शाह द्वारा सम्मानित किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने 9,10,11 जनवरी 2027 को उदयपुर में प्रस्तावित RTTF के सफल आयोजन हेतु पूर्व की भांति सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

समारोह में संयुक्त निदेशक पर्यटन राजस्थान सुमिता सरोच, संस्थान अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत, फेडरेशन उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी, यूनाइटेड अध्यक्ष यू. बी. श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, उज्ज्वल मेनारिया, अंबालाल साहू सहित देश भर के पर्यटन एवं होटल उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य मौजूद थे।