मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भारत विकास परिषद मेवाड़ का शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव

भारत विकास परिषद मेवाड़ के गरबा महोत्सव में बिखरे संस्कृति और उल्लास के रंग

मुख्य बिंदु
  • शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज परिसर में हुआ आयोजन, सर्वश्रेष्ठ नृत्य, परिधान और दंपति सहित विभिन्न विजेताओं को किया सम्मानित उदयपुर।
  • भारत विकास परिषद मेवाड़ की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुजराती समाज परिसर में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
  • उत्साह और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में बच्चों सहित परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  • रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।
  • महोत्सव के दौरान बच्चों सहित विभिन्न प्रतिभागियों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
  • इनमें सर्वश्रेष्ठ नृत्य, सर्वश्रेष्ठ परिधान और सर्वश्रेष्ठ दंपति जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारत विकास परिषद मेवाड़ का शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव

शरद पूर्णिमा पर गुजराती समाज परिसर में हुआ आयोजन, सर्वश्रेष्ठ नृत्य, परिधान और दंपति सहित विभिन्न विजेताओं को किया सम्मानित उदयपुर। भारत विकास परिषद मेवाड़ की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुजराती समाज परिसर में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

उत्साह और उमंग से सराबोर इस कार्यक्रम में बच्चों सहित परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।

महोत्सव के दौरान बच्चों सहित विभिन्न प्रतिभागियों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सर्वश्रेष्ठ नृत्य, सर्वश्रेष्ठ परिधान और सर्वश्रेष्ठ दंपति जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मेवाड़ के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया, सचिव संजय मेहता, हरिशंकर तिवारी, संजीव भारद्वाज, महेंद्र पालीवाल और चंद्रकांत पालीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उत्तम विजयवर्गीय ने किया। गरबा महोत्सव ने सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता और पारिवारिक सहभागिता का संदेश दिया। आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शरद पूर्णिमा की खुशियां साझा कीं।