मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में समाजसेवियों का स्नेह मिलन

उदयपुर, नारायण सेवा संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में रविवार को विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान के सेवा प्रकल्पों का अवलोकन कर दिव्यांगजनों के लिए किए ज

WAf𝕏TGin✉🖨
वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में समाजसेवियों का स्नेह मिलन
1 / 3

उदयपुर, नारायण सेवा संस्थान के वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में रविवार को विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान के सेवा प्रकल्पों का अवलोकन कर दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।समारोह में गुरुग्राम से आनंद प्रकाश, दिल्ली से गोपीचंद सहरावत, नागपुर से अर्चना गुप्ता, आनंद से भूपेंद्र चतुरभाई पटेल और अहमदाबाद से सुनील जोशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन पद्मश्री कैलाश मानव, सह-संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल तथा निदेशक पलक अग्रवाल ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर कैलाश मानव ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दानदाताओं के सहयोग और दिव्यांगजनों के विश्वास से निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।

यही सहयोग संस्थान को सेवा के नए आयाम स्थापित करने की शक्ति देता है।निदेशक पलक अग्रवाल ने अतिथियों को संस्थान के वर्तमान सेवा प्रकल्पों और आगामी संकल्पों की जानकारी दी।

उन्होंने वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी का विजिट करवाते हुए विभिन्न चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाओं से अवगत कराया। इस दौरान अतिथियों ने उपचाररत दिव्यांगजनों से संवाद किया और उनके संघर्ष तथा आत्मनिर्भर बनने की उम्मीदों को करीब से जाना।

रोगियों की परिस्थितियों और उनके जीवन में सेवा से आ रहे बदलावों को देखकर अतिथि भावुक हो गए।विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र चतुरभाई पटेल ने संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।