मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

युवा खनन अभियंताओं को मिलेगा तकनीकी ज्ञान और उद्योग का अनुभव, एमईएआई उदयपुर ने शुरू की खनन दिवस की गतिविधियां

‘स्मार्ट खननःसंसाधन से सुदृढ़ता तक’ विषय पर होंगे आयोजन, 1 नवंबर को आयोजित होगा मुख्य समारोह

WAf𝕏TGin✉🖨
युवा खनन अभियंताओं को मिलेगा तकनीकी ज्ञान और उद्योग का अनुभव, एमईएआई उदयपुर ने शुरू की खनन दिवस की गतिविधियां

उदयपुर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर उदयपुर की ओर से भारतीय खनन दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों और युवा खनन अभियंताओं के लिए तकनीकी, शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों की शुरुआत की गई है।

इसी क्रम में आज कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में नवप्रवेशित खनन अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एमईएआई राजस्थान चैप्टर उदयपुर ने खनन अभियांत्रिकी विद्यार्थी शाखा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को संगठन की गतिविधियों, तकनीकी आयोजनों तथा खनन उद्योग में उपलब्ध शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी।कार्यक्रम में एमईएआई राजस्थान चैप्टर उदयपुर के सचिव डॉ. हितांशु कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

खनन अभियांत्रिकी विभाग के सहायक आचार्य एवं प्रभारी विभागाध्यक्ष विवेक मीणा तथा सहायक आचार्य डॉ. विक्रम सीरवी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संगठन की कार्यप्रणाली, तकनीकी कार्यक्रमों और उद्योग से जुड़ने के अवसरों के बारे में बताया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. हितांशु कौशल ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य युवा खनन अभियंताओं को उद्योग, तकनीकी विशेषज्ञों, अनुभवी पेशेवरों और शिक्षण संस्थानों से जोड़ना है।

इससे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने, नवाचार अपनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।25 अक्टूबर को होगी तकनीकी लेख लेखन प्रतियोगिताभारतीय खनन दिवस की गतिविधियों के अंतर्गत 25 अक्टूबर को ‘स्मार्ट खननःसंसाधन से सुदृढ़ता तक’ विषय पर तकनीकी लेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसमें लगभग 50 खनन अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी लेखन, रचनात्मक सोच और आधुनिक खनन पद्धतियों के प्रति समझ विकसित करना है।1 नवंबर को होगा मुख्य समारोहचैप्टर अध्यक्ष महेश माथुर के नेतृत्व में 1 नवंबर को भारतीय खनन दिवस 2026 का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष की राष्ट्रीय विषय वस्तु ‘स्मार्ट खननःसंसाधन से सुदृढ़ता तक’ रखी गई है। समारोह में आधुनिक एवं डिजिटल खनन तकनीकों, सुरक्षा व्यवस्था, संसाधनों के कुशल उपयोग, सतत विकास और खनन क्षेत्र की भावी चुनौतियों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।