उदयपुर। अपनों की स्मृतियों को जनसेवा से जोड़ते हुए रोटरी क्लब उदय एवं संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदय की अध्यक्ष साक्षी डोडेजा, चार्टर प्रेसिडेंट शालिनी भटनागर, ।क्ैळ ऋतु वैष्णव और सुनील माथुर सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा इस पहल की सराहना की।इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता और चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
