उदयपुर। जैन महिला मंच उदयपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’ का शुभारंभ 24 अक्टूबर को सेक्टर-4 स्थित स्वागत वाटिका में भव्य समारोह के साथ हुआ।
प्रदर्शनी का उद्घाटन उदयपुर महापौर पारस सिंघवी ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, वार्ड पार्षद यशवंत आंचलिया, वार्ड 50 के पार्षद किरण झगडावत, जी. पुखराज पुरोहित, पूर्व पार्षद रामेश्वर भट्ट, देवीलाल सालवी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।जैन महिला मंच की अध्यक्ष वंदना बाबेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’ महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त मंच है।
इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने, व्यवसाय को नई पहचान दिलाने और ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है।महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण पर जोरमंच की मंत्री ज्योति जैन ने बताया कि दो दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों के आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
यहां शहरवासी खरीदारी के साथ विभिन्न उत्पादों को देखने और प्रदर्शनी का आनंद लेने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी व्यावसायिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है।प्रदर्शनी को सफल बनाने में मुख्य संयोजक नेहा रांका, प्रभा चौधरी एवं बेला सुराना सहित सह-संयोजक दीप्ति तलेसरा, मुक्ता कोठारी, डॉ. दीपिका पोखरना, डॉ. अंकुश सुराना, सीमा जैन एवं रानी जैन का विशेष सहयोग रहा।
मंच की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।अंत में अध्यक्ष वंदना बाबेल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
