उदयपुर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के रोटरी वर्ष 2027-28 की थीम ‘अद्वैत’ का ऐतिहासिक सिटी पैलेस, उदयपुर में श्रीजी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने थीम का अनावरण कर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट दीपक सुखाड़िया एवं श्रीमती निमिषा सुखाड़िया के आगामी कार्यकाल का औपचारिक शुभारंभ किया।इस अवसर पर रोटरी परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल सिंघवी, निर्मल कुणावत, डिस्ट्रिक्ट सचिव इलेक्ट अनुभव लाडिया, संजीव जोधावत, जयेश पारीख, दीपक गोयल, डॉ. दीपक शर्मा, आशीष सिंह, हितेश पनेरी एवं दीपक भंसाली सहित रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
उदयपुर के सभी 12 रोटरी क्लबों के वर्ष 2027-28 के अध्यक्षगण तथा रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर हेरिटेज के वरिष्ठ सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।एकता और सेवा का संदेश देगी ‘अद्वैत’ थीमइस अवसर पर दीपक सुखाड़िया एवं श्रीमती निमिषा सुखाड़िया ने रोटरी परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से ‘अद्वैत’ थीम के साथ कार्यकाल का शुभारंभ होना उनके लिए गौरव और भावुकता का क्षण है।
उन्होंने रोटरी परिवार के सहयोग एवं स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। ‘अद्वैत’ थीम के अनावरण के साथ ही डिस्ट्रिक्ट 3056 में वर्ष 2027-28 की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।
समारोह ने रोटरी परिवार में नई ऊर्जा, एकता और सेवा भावना का संचार किया।
