उदयपुर | उदयपुर के विश्वविद्यालयों में शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रो महीप भटनागर तथा एम पी यू ए टी के प्रो विमल शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय संस्था साइंटिफिक लॉरेलस द्वारा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान में प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेडेलिन आगामी महीने प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 42 देशों के 2500 से अधिक नामित वैज्ञानिकों में से कुल 600 का विभिन्न चरणों में मूल्यांकन कर सम्मान योग्य घोषित किया है।
प्रत्येक चयनित का विस्तृत विवरण संस्थान की वेबसाइट पर देखा जा सकता है तथा लिंक संलग्न है
