मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

4 पंचायत समितियों के 62 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 251 अभ्यर्थियों ने भरे 256 नामांकन पत्र

उदयपुर । पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत उदयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने उत्साह दिखाया।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर । पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत उदयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने उत्साह दिखाया।

जिले की कल्याणपुर, खेरवाड़ा, नयागांव एवं ऋषभदेव पंचायत समितियों के कुल 62 निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन 68 अभ्यर्थियों ने 71 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

इस प्रकार निर्धारित अवधि के दौरान कुल 251 अभ्यर्थियों की ओर से कुल 256 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को की जाएगी।

वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को अपराह 3 बजे तक रहेगी।जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन 23 अक्टूबर को कल्याणपुर पंचायत समिति में सर्वाधिक 23 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

खेरवाड़ा में 20 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वहीं नयागांव में 12 अभ्यर्थियों ने 14 नामांकन पत्र तथा ऋषभदेव में 13 अभ्यर्थियों ने 14 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।खेरवाड़ा में सर्वाधिक नामांकनतृतीय चरण में सर्वाधिक 72 नामांकन खेरवाड़ा पंचायत समिति में प्राप्त हुए।

वहीं नयागांव में 68, कल्याणपुर में 66 तथा ऋषभदेव पंचायत समिति में 50 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कल्याणपुर पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 66 अभ्यर्थियों ने 66 नामांकन पत्र दाखिल किए।

खेरवाड़ा पंचायत समिति के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में 72 अभ्यर्थियों ने 72 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इसी प्रकार नयागांव पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 64 अभ्यर्थियों की ओर से 68 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

वहीं ऋषभदेव पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 49 अभ्यर्थियों ने 50 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।