मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, 500 विद्यार्थियों को मिली नई कक्षाओं की सौगात

उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में अब विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

WAf𝕏TGin🖨
शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, 500 विद्यार्थियों को मिली नई कक्षाओं की सौगात

उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में अब विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

राउंड टेबल इंडिया के ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई 9 नवनिर्मित कक्षाओं का उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल द्वारा समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया।

परियोजना में कक्षाओं के अलावा ओपन क्लासरूम, हॉल, वॉशरूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।टेबल चेयरमैन राजेन्द्र मेनारिया ने बताया कि नई सुविधाओं से विद्यालय में अध्ययनरत करीब 500 विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।

अतिरिक्त कक्षाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का बेहतर वातावरण तैयार हुआ है और विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए भी पर्याप्त स्थान मिल सकेगा।

उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में पहुंचे और विद्यार्थियों के हित में किए गए इस कार्य के लिए राउंड टेबल इंडिया की सराहना की।समारोह में एरिया 12 चेयरमैन अनिश चौधरी, एरिया 12 एपीसी कुणाल बागरेचा, यूयूआरटी 234 चेयरमैन राजेंद्र मेनारिया, सरपंच महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक दलिचंद डांगी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौसरिया सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यालय में विकसित आधारभूत सुविधाएं ग्रामीण विद्यार्थियों की शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कक्षाओं के उद्घाटन के साथ विद्यार्थियों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।