मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महाराजा श्री अग्रसेन सहकारी समिति के चुनाव 20 दिसंबर को, आर.के. अग्रवाल को सौंपी चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी

उदयपुर। महाराजा श्री अग्रसेन बचत एवं साख सहकारी समिति, उदयपुर के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार शाम सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में समिति अध्यक्ष के. एम. जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। महाराजा श्री अग्रसेन बचत एवं साख सहकारी समिति, उदयपुर के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार शाम सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में समिति अध्यक्ष के.एम. जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में समिति के द्विवार्षिक चुनाव 20 दिसंबर 2026 को कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल को चुनाव अधिकारी तथा बी.एल. अग्रवाल को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।निदेशक मंडल के सदस्य एवं प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारंभ महाराजा भगवान श्री अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

इसके बाद समिति मंत्री संजय अग्रवाल ने अध्यक्ष की अनुमति से पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन किया, जिसे चर्चा के बाद अनुमोदित किया गया।समिति के सचिव संजय अग्रवाल ने द्विवार्षिक चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी निदेशकों ने अपने विचार रखे।

विचार-विमर्श के बाद 20 दिसंबर 2026 को आम चुनाव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में समिति के सदस्यों के लिए वार्षिक पिकनिक आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

इस संबंध में निर्णय लिया गया कि चुनाव के बाद गठित होने वाली नई कार्यकारिणी इस विषय पर अंतिम फैसला करेगी।अंत में समिति मंत्री संजय अग्रवाल ने सभी निदेशकों का आभार व्यक्त किया तथा बैठक के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर वैष्णव अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

महाराजा भगवान श्री अग्रसेन जी के जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।