अब स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना भी होगा आसान। पेप्सिको इंडिया ने क्वेकर प्रोटीन लड्डूज़ और क्वेकर प्रोटीन चिक्की बाइट्स लॉन्च किया है।
इसके साथ ही क्वेकर अब नाश्ते के अलावा रोजमर्रा में खाए जाने वाले स्नैक्स के रूप में भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने भारतीयों के पसंदीदा लड्डू और चिक्की को नए अंदाज में पेश किया है।
इस नई रेंज में रोज़ ड्राई फ्रूट लड्डूज़ और रागी चोको चिक्की बाइट्स शामिल हैं, जिनमें असली ओट्स, 12 प्रतिशत प्रोटीन और भरपूर फाइबर है।
खास बात यह है कि ये स्नैक्स महज 10 रुपये प्रति पैक की कीमत पर उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों के लिए रोजमर्रा के खानपान में प्रोटीन और फाइबर शामिल करना ज्यादा आसान और किफायती होगा।
इन प्रोडक्ट्स में न तो आर्टिफिशियल फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया गया है और न ही पाम ऑयल का। इस तरह पेप्सिको इंडिया ने लोगों के पसंदीदा स्वाद को बरकरार रखते हुए ज्यादा पौष्टिक स्नैक्स का विकल्प पेश किया है।
यह लॉन्च ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझकर उनके मुताबिक नए प्रोडक्ट्स पेश करने की पेप्सिको इंडिया की कोशिशों का हिस्सा है।
प्रोटीन और फाइबर के पर्याप्त सेवन में आने वाली परेशानियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए पेप्सिको इंडिया ने यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च (IIMR) के साथ मिलकर 'द स्टेट ऑफ प्रोटीन एंड फाइबर इन अर्बन इंडिया' नाम से एक रिसर्च किया था।
इसमें यह जानने की कोशिश की गई कि लोग प्रोटीन और फाइबर को लेकर क्या सोचते हैं और इन्हें अपनी रोजमर्रा की डाइट में किस तरह शामिल करते हैं।
अध्ययन के नतीजों में शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों और रोजाना लिए जा रहे पोषण के बीच बड़ा अंतर सामने आया। सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत लोग रोजाना 41 ग्राम से कम प्रोटीन लेते हैं, जो अनुशंसित मात्रा से कम है।
वहीं, 61 प्रतिशत लोग रोजाना फाइबर की अनुशंसित मात्रा का सेवन नहीं कर पाते हैं। पर्याप्त प्रोटीन लेने में कीमत भी एक बड़ी चुनौती है।
सर्वे में शामिल 60 प्रतिशत लोगों ने बताया कि ज्यादा कीमत के कारण वे पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाते हैं।
हालांकि, बेहतर पोषण को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी साफ नजर आती है। जेन जेड, मिलेनियल्स और जेन एक्स पीढ़ियों के 89 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इच्छा जताई कि प्रोटीन रोजमर्रा के जाने-पहचाने खाद्य पदार्थों में ज्यादा उपलब्ध होना चाहिए। ये नतीजे बताते हैं कि प्रोटीन और फाइबर को ज्यादा सुलभ, किफायती और लोगों की मौजूदा खानपान की आदतों के मुताबिक बनाकर पोषण की कमी को दूर करने का बड़ा अवसर है।
क्वेकर इसी दिशा में बदलाव लाने का अवसर देख रहा है। ग्राहकों से स्नैक्स खाने की अपनी आदतें बदलने की उम्मीद करने के बजाय ब्रांड उन चीजों में प्रोटीन और फाइबर शामिल कर रहा है, जिन्हें लोग पहले से जानते और पसंद करते हैं।
ओट्स की पौष्टिकता को भारतीयों के पसंदीदा स्वादों के साथ किफायती कीमत पर पेश करते हुए क्वेकर प्रोटीन लड्डूज़ और चिक्की बाइट्स, प्रोटीन और फाइबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के पेप्सिको इंडिया के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हैं।
इससे लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा पौष्टिक स्नैक्स चुनना आसान होगा।
*इस लॉन्च पर पेप्सिको इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर – फूड्स, साक्षी वर्मा मेनन ने कहा,* "पेप्सिको इंडिया में हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने और स्नैक्स के ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने के लिए अपने फूड्स पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रहे हैं।
बेहतर पोषण वाले नए प्रोडक्ट्स पेश करना इस दिशा में हमारी कोशिशों का एक अहम हिस्सा है।
ग्राहकों से मिली जानकारी और प्रोटीन एवं फाइबर के सेवन से जुड़े हमारे अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि इन पोषक तत्वों को ज्यादा सुलभ बनाने और रोजमर्रा के खानपान में आसानी से शामिल करने की जरूरत है।
क्वेकर प्रोटीन लड्डूज़ और चिक्की बाइट्स के जरिए हम ओट्स के पोषण संबंधी फायदों को भारतीयों के पसंदीदा स्नैक्स के साथ जोड़ रहे हैं, ताकि रोजमर्रा की स्नैकिंग में पोषण को ज्यादा महत्व मिल सके।
यह पहल जाने-पहचाने स्वाद, सुविधा और किफायती कीमत को एक साथ लाकर प्रोटीन और फाइबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के हमारे लक्ष्य को आगे बढ़ाती है।
अपने पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत करते हुए हमारा ध्यान ऐसे नए प्रोडक्ट्स तैयार करने पर बना रहेगा, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करें और ज्यादा से ज्यादा भारतीयों के लिए बेहतर विकल्प सुलभ बनाएं।"
*पेप्सिको इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर – क्वेकर, श्रीराम अय्यर ने कहा* , "भारत में क्वेकर लंबे समय से ओट्स की पौष्टिकता के लिए जाना जाता रहा है।
इस लॉन्च के साथ ब्रांड अब पोषण के मामले में अपनी भरोसेमंद पहचान को स्नैकिंग कैटेगरी में भी लेकर आ रहा है। लड्डू और चिक्की ऐसे स्नैक्स हैं, जिन्हें भारतीय पहले से जानते और पसंद करते हैं।
इसलिए ये हमारे लिए ओट्स, प्रोटीन और फाइबर को जाने-पहचाने और स्वादिष्ट रूप में पेश करने का स्वाभाविक विकल्प हैं। हमारा नया कैंपेन रोजमर्रा की एक आम दुविधा को सामने लाता है कि पौष्टिक विकल्प चुनने के लिए स्वाद से समझौता क्यों करना पड़े?
प्रोटीन लड्डूज़ और चिक्की बाइट्स के साथ हम ग्राहकों की जिंदगी में क्वेकर की भूमिका बढ़ाने और भारत में ब्रांड के लिए एक नई शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हैं।"
