मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पानी, प्लास्टिक, पर्यावरण

20 स्कूल और कॉलेज में जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज वर्धमान सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरवास में वरिष्ठ जल मित्र डॉ पी सी जैन ने किस तरह से प्लास्टिक माइक्रो प्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक जो प्लास्टिक के लंच

WAf𝕏TGin✉🖨
पानी, प्लास्टिक, पर्यावरण

20 स्कूल और कॉलेज में जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज वर्धमान सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरवास में वरिष्ठ जल मित्र डॉ पी सी जैन ने किस तरह से प्लास्टिक माइक्रो प्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक जो प्लास्टिक के लंच बॉक्स, चाय की छलनी, प्लास्टिक की बोतल इत्यादि जो पानी के संपर्क में आते हैं वे लड़कियों में कम उम्र में महावारी आना, बंध्यता तथा पुरुषों में नपुंसकता ,लकवा इत्यादि रोग पैदा कर सकते हैं। उन्होंने इसकी जगह स्टील की लंच बॉक्स, वॉटर बॉटल चाय की छलनी उपयोग में लेने की सलाह दी।

इस अभियान की पिछली मीटिंग के बाद के अनुभव बताते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि हमने शावर से नहाना बंद कर दिया है, आधी बाल्टी से नहाना शुरू किया है तथा परिजनों को और कॉलोनी में जल बचाने का संदेश दे रहे हैं।

"नशा एक रोग है जिसका इलाज अब संभव है।" यह संदेश घर-घर में पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया। डॉक्टर जैन ने उन्हें गुटका, तंबाकू, शराब, अफीम इत्यादि छुड़ाने का घरेलू नुस्खे लिखवा दिए, जिन्हें वे घर घर में पहुंच सकेंगे।

उन्होंने अपने आसपास पड़े बेकार हैंडपंप की सूची बनाने, किन-किन घर में ट्यूबवेल है और कौन-कौन रिचार्ज कर रहे हैं इसकी सूची बनाने का कार्य दिया जिसे वह अगली मासिक बैठक में बताएंगे ।

दक्ष, प्रिंस, निहारिका, ईतीका, परीती , सुहाना, खुशबू, माही, पारुल,योगेश ने मीटिंग में जल दूत, नशा दूत बन कर भाग लिया।

डॉक्टर पीसी जैन का स्वागत डायरेक्टर भगवती लाल जी डक ने किया। प्रिंसिपल सुनीता पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया