मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पर्यावरण एवं वन कानूनों की व्यावहारिक अनुपालना पर यूसीसीआई में सेमिनार शुक्रवार, दिनांक 23 अक्टूबर को

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (यूसीसीआई) तथा उदयपुर इण्डस्ट्रीयल वेस्ट मैनेजमेन्ट एण्ड रिसर्च सेन्टर (यूआईडब्ल्यूएम एण्ड

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (यूसीसीआई) तथा उदयपुर इण्डस्ट्रीयल वेस्ट मैनेजमेन्ट एण्ड रिसर्च सेन्टर (यूआईडब्ल्यूएम एण्ड आरसी) ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3.30 बजे यूसीसीआई भवन में “पर्यावरण एवं वन कानूनों का व्यावहारिक परिप्रेक्ष्य में अनुपालन, व्यावसायिक गतिविधियों के साथ समन्वय, उद्योगों के लिए अवसर एवं नेटवर्किंग” विषय पर एक परिचर्चात्मक सेमिनार आयोजित किया जाएगा।सेमिनार में विषय विशेषज्ञ डाॅ. वेंकटेश शर्मा, आईएफएस, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, राजस्थान सरकार होंगे।यूआईडब्ल्यूएम एण्ड आरसी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कोमल कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों के संचालन एवं विस्तार में पर्यावरण और वन कानूनों की व्यावहारिक भूमिका, वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन तथा संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में उद्योग जगत को उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस दौरान औद्योगिक इकाइयों के लिए नियामक संबंधी अनुपालन, भूमि से संबंधित मुद्दों, परियोजनाओं के विस्तार, पर्यावरणीय स्वीकृतियों तथा इनसे जुड़े संभावित जोखिमों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।यूसीसीआई के मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा ने उद्योगों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुडे उद्यमियों से इस सत्र में भाग लेने की अपील की है।

साथ ही, अनुरोध किया गया है कि उद्यमी अपने सहयोगियों, अन्य उद्योगपतियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं टीम सदस्यों को भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे इस परिचर्चात्मक सत्र से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।