उदयपुर । सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशो के क्रम में एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल चौधरी द्वारा 60 दिन तक चलने वाली मेगा ड्राइव के तहत चिन्हित गांव करेलो का गुडा की विजिट किया। विजिट के दौरान घर-घर सर्वे अभियान का जायजा लेकर ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में संवाद किया।
एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान मे गांव करेलो का गुडा मे 60 दिन तक चलने वाली मेगा ड्राइव के प्रथम दिन सोमवार 16 नवंबर को घर-घर सर्वे की शुरुआत की गई है।
इस दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स एवं लॉ इंटर्नशिप कर रहे विधि छात्रा छात्राओं द्वारा गांव मे घर घर सर्वे प्रारम्भ किया है। विजिट के दौरान ग्रामवासियों द्वारा समस्याओं के बारे मे जानकारी ली गई।
इस अवसर पर पूर्व चीरवा सरपंच गगन गमेती, वर्तमान निर्वाचित सरपंच शांता गमेती एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।केन्द्रीय कारागृह, महिला सुधारगृह एवं राजकीय संप्रेषण गृह का भी किया निरीक्षणएडीजे राहुल चौधरी केंद्रीय कारागृह एवं महिला सुधारगृह, राजकीय संप्रेषण गृह, का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नालसा योजनाओं, निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
