मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एसीसीए परीक्षा में पीएफसी एजुकेशन का परचम, शाहीन बानू ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

गर्वित जैन ने महज 15 माह में पूरी की एसीसीए की पढ़ाई, संस्थान का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; खुशी तेवानी भी बनीं एसीसीए एफिलिएट

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। एसीसीए परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में पीएफसी एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

छात्रा शाहीन बानू ने लेखा परीक्षण एवं आश्वासन विषय में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

वहीं, गर्वित जैन ने मात्र 15 माह में एसीसीए की पढ़ाई पूरी कर संस्थान का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।पीएफसी एजुकेशन की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि इस बार भी संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं।

शाहीन बानू ने लेखा परीक्षण एवं आश्वासन विषय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह विषयवार विश्व रैंकिंग की दौड़ में शामिल हैं।

आधिकारिक विश्व रैंकिंग सूची जारी होने के बाद उनकी रैंक की स्थिति स्पष्ट होगी।15 माह में एसीसीए पूरा कर बनाया रिकॉर्डगर्वित जैन ने महज 15 माह में एसीसीए की पढ़ाई पूरी कर संस्थान के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इससे पहले संस्थान के एक विद्यार्थी ने 16 माह में यह उपलब्धि हासिल की थी। गर्वित ने एक माह कम समय में पढ़ाई पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया।

इसके साथ ही गर्वित जैन और खुशी तेवानी एसीसीए एफिलिएट बने हैं।

यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है।मेहनत और मार्गदर्शन से मिली सफलतामीनाक्षी भेरवानी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास सफलता की प्रमुख कुंजी हैं।

संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने के लिए तैयार करना है।32 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलतापरीक्षा में सफल विद्यार्थियों में शाहीन बानू, गर्वित जैन, तीर्थ जैन, सैयद ओजान अली, कशक जैन, बुरहानुद्दीन भालम, अलकमर बरोडावाला, भव्या खत्री, मानस सोमानी, दक्ष अग्रवाल, खुशी तेवानी, दिपांशु बोहरा, महीप राठौड़, आदित्य सिंह सिसोदिया, चक्षु रांका, अभिप्सा डुग्गर, लक्षिता सोमानी, अक्षिता समदानी, दिशा जोशी, मारिया हुसैन, हीरल कस्तूरी, भूपेंद्र डांगी, ग्रीष्मा सेनी, मनीषा सुवालका, योक्षित कार्दा, मीत जैन, विधि अग्रवाल, कीर्ति इनानी, कुशल प्रजापति, पियूष धादिया, हंसिका जैन और दिव्या उदासी शामिल हैं।पीएफसी एजुकेशन परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से उदयपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।