उदयपुर। शक्तिनगर व्यापार मंडल की ओर से शक्तिनगर स्थित लिबर्टी पेंट्स के बाहर नगर निगम उदयपुर के महापौर एवं उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भव्य आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।शक्तिनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि महापौर पारस सिंघवी का शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद वैभव भंडारी एवं पार्षद देवीलाल सालवी का भी शक्तिनगर व्यापार मंडल की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।व्यापार मंडल के महासचिव जितेंद्र कालरा ने बताया कि महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिन के अवसर पर लिबर्टी पेंट्स के बाहर विशेष केक सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों एवं उनके शुभचिंतकों ने उपर्णा, शॉल एवं पारंपरिक राजस्थानी पाग पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर व्यापार मंडल के गोवर्धन राठौड़, यश पालीवाल, नरेंद्र राठौड़, ओमप्रकाश सिधवानी, संजय नागदेव, पुनीत आहूजा, कमलेश राजानी, राजेश, निखिल साहू, कमल साहू, अवंत सेन एवं लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
