मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। जिला पर्यावरण समिति (डीईसी) द्वारा बुधवार को सायं 4 बजे, चौराहा, दिशा एंटरप्राइजेज के पास, रिको कलड़वास में ओजोन परत के संरक्षण के

WAf𝕏TGin🖨
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। जिला पर्यावरण समिति (डीईसी) द्वारा बुधवार को सायं 4 बजे, चौराहा, दिशा एंटरप्राइजेज के पास, रिको कलड़वास में ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मीरा गर्ल्स कॉलेज एवं किड्जी नामक संस्थाओं की सहभागिता रही।

इन संस्थाओं द्वारा क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, फेस पेंटिंग एवं निबंध लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गयी, जिनमें लगभग 150-200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।इस अवसर पर वाहनो की निःशुल्क प्रदूषण जांच शिविर का शुभारंभ भी किया गया।

जांच शिविर शुक्रवार 18 सितम्बर तक प्रातः 08 बजे से 11 बजे तक एवं सायं 03 से 06 बजे तक फतहसागर पाल पर एवं प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक टाउनहॉल में आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मैसर्स पायरोटेक, मैसर्स आर्कगेट, मैसर्स टेम्पसन्स, मैसर्स रिलायन्स केमोटेक्स एवं मैसर्स सेलिब्रेशन मॉल विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में भी 16 से 18 सितम्बर तक प्रातः 08ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक निःशुल्क प्रदूषण जांच की जाएगी।

इसके अलावा नगर निगम के सभी ऑटो टिपर में शुक्रवार 18 सितम्बर तक जन जागरूकता हेतु जिगंल एवं संदेश चलाया जाएगा।इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लेनेट (वैश्विक कार्रवाई से शीतल ग्रह) है।

कार्यक्रम, जिला पर्यावरण समिति के तत्वाधान में आयोजित करवाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण को बढ़ावा देने तथा आमजन में ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।