मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

श्री लक्ष्मीनारायण खत्री की शोक सभा में जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

जैसलमेर की जिला कलेक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल जी साहित्यकार एवं हेरिटेज म्यूजियम के संस्थापक स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण जी की शोक सभा में

WAf𝕏TGin🖨
श्री लक्ष्मीनारायण खत्री की शोक सभा में जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

जैसलमेर की जिला कलेक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल जी साहित्यकार एवं हेरिटेज म्यूजियम के संस्थापक स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण जी की शोक सभा में उपस्थित हुईं।

उन्होंने स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहित्यिक योगदान तथा जैसलमेर की कला, संस्कृति, इतिहास एवं विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा जोरवाल जी ने उनकी धर्मपत्नी एवं माताजी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

श्रीमती अनुपमा जोरवाल जी ने कहा, “श्री लक्ष्मीनारायण जी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यों को पूरी लगन और पैशन के साथ करते थे। उनका निधन जैसलमेर शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने साहित्यिक कार्यों एवं द थार हेरिटेज म्यूजियम के माध्यम से जैसलमेर की कला, संस्कृति, इतिहास और विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।