मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक में सहभागिता और सहयोग बढ़ाने पर जोर

उदयपुर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर सेक्टर 5 से 9 एरिया ग्रुप की बैठक सेक्टर 8, कान नगर स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में हुई।

WAf𝕏TGin✉🖨
टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक में सहभागिता और सहयोग बढ़ाने पर जोर

उदयपुर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर सेक्टर 5 से 9 एरिया ग्रुप की बैठक सेक्टर 8, कान नगर स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सिटी एडमिन के.के. शर्मा, पिन कोड एडमिन अनिल गुप्ता, सेक्टर 11 से 14 के एरिया एडमिन कपूर चंद जैन और एरिया एडमिन नरेंद्र माथुर एवं सुदर्शन पूरी गोस्वामी सहित 20 सदस्यों ने भाग लिया।

एरिया एडमिन नरेन्द्र माथुर ने बताया कि ग्रुप में 50 सदस्य हैं और सभी की प्रोफाइल पूर्ण हैं। बैठक में टाइम बैंक की गतिविधियों और एरिया ग्रुप की उपयोगिता पर चर्चा की गई।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. विमल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश बुजुर्गों में अनिद्रा की समस्या रहती है तथा कतिपय दवा या नशे की सहायता लेते हैं जिसके उनके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ते है।

डॉ शर्मा ने बताया उसके निवारण हेतु नियमित दिनचर्या, पर्याप्त शारीरिक सक्रियता, तनाव में कमी और स्वस्थ जीवनशैली अच्छी नींद के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने विशेष रूप से त्वरित एवं सम्पूर्ण निद्रा के लिए स्व-सम्मोहन (Self-Hypnosis) की सरल तकनीक से सभी को अवगत कराया ।

आज के प्रमुख निर्णय :- - बैठकों में सदस्यों की नियमित सहभागिता बढ़ाने और आपसी संवाद मजबूत करने पर जोर।

- अगली बैठक निखलेश्वर पार्क, सेक्टर 9-सी, हिरण मगरी में आयोजित करने का निर्णय।

- नरेंद्र माथुर ने आगामी ऑर्थोपेडिक स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी।

- छह नए सदस्यों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।

समापन पर एरिया एडमिन सुदर्शन पुरी गोस्वामी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बैठक की व्यवस्था के लिए श्रीमती एवं श्री चंद्रशेखर भारती को धन्यवाद दिया। बैठक का समापन चाय-नाश्ते के साथ हुआ।

अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे टाइम बैंक की गतिविधियों को सक्रिय बनाकर आपसी विश्वास, सहयोग और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करेंगें।