मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मां पद्मावती डांडिया महोत्सव का भव्य समापनः इलेक्ट्रिक स्कूटी रही आकर्षण का केंद्र, विजेताओं को मिले फ्रिज, टीवी व वाशिंग मशीन

उदयपुर। तरुण प्रभावना फाउंडेशन (गुरु परिवार) शाखा उदयपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘मां पद्मावती डांडिया महोत्सव’ का समापन 15 अक्टूबर को द क्लब केआरबी गार्डन (60 फीट रोड, गायरियावास) में धूमधाम से संपन्न हुआ।

WAf𝕏TGin✉🖨

11 से 15 अक्टूबर तक चले इस महोत्सव का संचालन संस्था के संरक्षक राजकुमार अखावत के नेतृत्व में किया गया।समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी, होटल मेपल के निदेशक सुदर्शन जैन, डॉ. दीपिका पोखरणा, बी.एल. भाया, महेन्द्र सिंघवी एवं मीरा हॉलीडेज के निदेशक राकेश अखावत उपस्थित रहे।

संस्थान द्वारा महापौर पारस सिंघवी का माला, उपरणा, पगड़ी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।समारोह के अंतिम दिन लगभग 650 महिला, पुरुष एवं बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक डांडिया रास किया।

निर्णायक महेन्द्र कोठारी एवं दिनेश पूर्बिया द्वारा उत्कृष्ट डांडिया प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।संस्थान की ओर से विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, मिक्सर ग्राइंडर तथा चांदी के सिक्के प्रदान किए गए।

इसके अलावा पांचों दिन मिलाकर कुल 350 सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। सांत्वना पुरस्कार श्रीमती गुणमाला अखावत, एडवोकेट हर्ष अखावत, महेन्द्र कोठारी एवं श्रीमती अंजना कोठारी के सौजन्य से दिए गए।

महोत्सव के पांचवें दिन निकाले गए लकी ड्रॉ में मुख्य आकर्षण ‘ओक्या इलेक्ट्रिक स्कूटी’ रही, जो मुकेश सिपरिया को प्राप्त हुई।कार्यक्रम के सफल संयोजन में अध्यक्ष विमल नाथुत, विमल मेहता, निखिल चित्तौड़ा, मुकेश सिपरिया, टीना मेहता, सुमन चित्तौड़ा, डिम्पल अखावत व प्रवीण सिंघवी का विशेष सहयोग रहा।

मंच संचालन महेन्द्र कोठारी एवं डॉ. सोनिका जैन ने किया। अंत में संरक्षक राजकुमार अखावत एवं अनिल मेहता ने सभी अतिथियों, सहयोगियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।