मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

WAf𝕏TGin✉🖨
शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने समस्त मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। चुनाव के दौरान मतदाताओं ने जिस उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।

इस अवसर पर पूर्व जिला कलेक्टर एवं सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने भी सभी मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।