मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ठाकुर अमर चंद बड़वा जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम: चौराहे पर नामकरण पट्टिका शीघ्र लगाने की यूडीए से अपील

उदयपुर | मेवाड़ की यशस्वी प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा की पुण्यतिथि पर गंगू कुंड आयड़ महासत्या स्थित उनकी छतरी पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का

WAf𝕏TGin✉🖨
ठाकुर अमर चंद बड़वा जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम: चौराहे पर नामकरण पट्टिका शीघ्र लगाने की यूडीए से अपील

उदयपुर | मेवाड़ की यशस्वी प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा की पुण्यतिथि पर गंगू कुंड आयड़ महासत्या स्थित उनकी छतरी पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि बड़वा जी की पुण्यतिथि सर्व पितृ अमावस्या के दिन संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य गंगू कुंड आयड़ महासत्या स्थित उनकी छतरी पर पुष्पांजलि अर्पित कर मेवाड़ के इस सपूत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है।

पुष्पांजलि सभा में डॉ विमल शर्मा, डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित एवं डॉक्टर जी के ओझा ने ठाकुर अमर चंद बड़वा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

संगठन सचिव जय किशन चौबे ने उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त को विगत माह दिए गए पत्र का हवाला देते हुए बताया कि संस्थान ने अशोका पैलेस के सामने निर्माणाधीन चौराहे पर ठाकुर अमरचंद बड़वा चौराहा की नाम पट्टिका तुरन्त लगने अथवा संस्थान को लगाने के लिए अधिकृत करने की मांग को पुनः दोहराया।

उल्लेखनीय है कि 5 जून 2018 की बैठक में तत्कालीन यूआईटी ने उक्त चौराहे का नाम ठाकुर अमृतसर बड़वा चौराहा करना स्वीकार कर घोषणा की थी।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख अध्यक्ष डॉ विमल शर्मा, महासचिव डॉक्टर राजेंद्र नाथ पुरोहित, पंडित विनोद बिहारी याग्निक, संगठन सचिव जय किशन चौबे, सुरेश तंबोली, हाजी सरदार मोहम्मद, प्रियदर्शी ओझा, डॉ रमाकांत, डॉ जे के ओझा, संध्या रावल, ओम प्रकाश माली, चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा, कुलशेखर विकास, डॉ मनीष श्रीमाली,नरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।