मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गांधी जंयती पूर्व संध्या पर वार्ड 22 में 7 वाँ सम्मान समारोह

राजीव गांधी पंचायती राज संघ उदयपुर की और से गांधी- शास्त्री जंयती की पूर्व संध्या 1 अक्टूबर को मुखर्जी चौक में वार्ड 22 मुखर्जी चौक में सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम संयोजक वार्ड 22 पार्षद हिदायत तुल्ला ने बताय

WAf𝕏TGin✉🖨
गांधी जंयती पूर्व संध्या पर   वार्ड 22 में 7 वाँ सम्मान समारोह

राजीव गांधी पंचायती राज संघ उदयपुर की और से गांधी- शास्त्री जंयती की पूर्व संध्या 1 अक्टूबर को मुखर्जी चौक में वार्ड 22 मुखर्जी चौक में सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम संयोजक वार्ड 22 पार्षद हिदायत तुल्ला ने बताया कि इस वार्ड में पहली बार मुखर्जी चौक पर गांधी स्मरण किया गया।

यह वार्षिक कार्यक्रम हर वर्ष गांधी मूर्ति मल्ला तलाई में आयोजित किया जाता था इस वर्ष यह कार्यक्रम वार्ड 22 में रखा गया कार्यक्रम का प्रारम्भ गांधी जी के भजन वैष्णव जन से प्रारम्भ किया गया वार्ड 22 एवं आस पास के वार्डो के जमादार, सफाई कर्मीयों, नरेगा कर्मियों , अंजुमन स्कूल, महिला मंडल स्कूल, श्री जैन अग्रवाल,कंप्यूटर चाइल्ड एकेडमी पार्श्वनाथ विद्या मंदिर के छात्र छात्रा एवं समाज के प्रबुधजनों का मानव सेवा क्षेत्र में एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कुल 132 प्रबुधजनों का प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक वितरण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि के रूप में मेवाड़ के शहीद मेजर मुस्तफा की माता जी फातिमा बोहरा, शहीद अभिनव नागौरी के पिता धर्म चन्द नागौरी, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़,पूर्व विधायक श्री त्रिलोक पूर्बिया , राजेश सिंघवी, अरुण टांक, साजिद खान, मुख्तार अहमद कुरैशी, नजमा मेवाफरोश, राज बहादुर तलेसरा, गोपाल नागर, नवनीत अग्रवाल ने शिरकत की सभी ने लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जी के अविस्मरणीय पलों की जानकारी साझा की इस अवसर पर हाजी प्यारा भाई , शहजाद खान , यास्मीन बानू, नादिर, कमल चौधरी, जफर जिलानी उपस्थित रहे सभी ने गांधी जी के सत्य , अहिंसा, प्रेम एवं शास्त्री जी के सादा जीवन उच्च विचार को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा ली।

कार्यक्रम का अन्त में हिदायत तुल्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का अन्त किया गया।