श्रीगंगानगर। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में ‘मतदाता संदेश बोर्ड’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों, कामगारों एवं श्रमिकों को मतदान के अधिकार एवं महत्व के प्रति जागरूक किया।
साथ ही उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के उद्देश्य से श्रमिकों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली तथा ‘मतदाता संदेश बोर्ड’ पर हस्ताक्षर कर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
