मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस श्रीगंगानगर मेन ने मनाया रंगारंग सावन तीज उत्सव

मधु गोल्याण को मिसेज तीज और मोनिका जैन को मिसेज हरियाली तीज खिताब

मुख्य बिंदु
  • लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने रंगारंग जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित एक होटल में सावन तीज उत्सव काआयोजन किया।
  • कार्यक्रम बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्लब के सदस्य एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  • सावन तीज के पारंपरिक रंग में सराबोर होकर सभी ने मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
  • उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मिसेज तीज प्रतियोगिता रही।
  • प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति और प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया।
  • जजों ने गहन चयन के बाद मधु गोल्यान को मिसेज तीज तथा श्रीमती जैन को मिसेज हरियाली तीज चुना।
WAf𝕏TGin🖨
लायंस श्रीगंगानगर मेन ने मनाया रंगारंग सावन तीज उत्सव

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन ने रंगारंग जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित एक होटल में सावन तीज उत्सव काआयोजन किया।

कार्यक्रम बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ, जिसमें क्लब के सदस्य एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सावन तीज के पारंपरिक रंग में सराबोर होकर सभी ने मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मिसेज तीज प्रतियोगिता रही।

प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति और प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। जजों ने गहन चयन के बाद मधु गोल्यान को मिसेज तीज तथा श्रीमती जैन को मिसेज हरियाली तीज चुना।

दोनों विजेताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मी बंसल और सीए संजय बंसल ने बड़ी कुशलता एवं रोचक अंदाज में किया।

हंसी-मजाक और सहज संवाद के साथ उन्होंने माहौल को शुरू से अंत तक उत्साहपूर्ण बनाए रखा।कार्यक्रम में फन गेम्स, तंबोला, कपल गेम्स और चिल्ड्रन गेम्स शामिल थे।

हेमा गर्ग और नुपुर सिंगल ने भी गेम्स करवाए।इस अवसर पर क्लब के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।

इनमें नौरंगराय गर्ग, हनुमानदास सिंगल, पंकज गर्ग, नीरज बंसल, रवि गोल्याण, मयूर बजीतपुरिया, सीए संजय बंसल, रमेश बंसल, आशीष जैन, राधेश्याम गणेशगढ़िया, दीपक शेरेवाला, जितेंद्र जैन, धनेश अग्रवाल, संदीप बजोरिया और मनीष गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।सभी ने मिलजुलकर भोजन का आनंद लिया।